दुर्घटना ग्रस्त ट्रेक पर दौड़ाने लगी गाड़ियाँ
नवगछिया , संवाद सहयोगी। नवगछिया और खरीक स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस से क्षति ग्रस्त रेल ट्रेक को रेल कर्मियों ने युद्ध स्तर पर मरम्मत कर बुधवार की सुबह दुरुस्त कर लिया और इस पटरी पर भी गाड़ियों को दौड़ना शुरू कर दिया। बुधवार की सुबह ७.५५ बजे कनीय अभियंता , रेल पथ थाना बिहपुर के डी प्रसाद ने ट्रेक फिट फॉर ट्रेफिक की घोषणा की । तब रेल कंट्रोल से ८.१५ बजे सुबह ट्रेक दुरुस्त होने की जानकारी दी गयी। ट्रेक दुरुस्त होने के बाद इस पर पहली ट्रेन के रूप में एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल ट्रेन को चलाया गया, जो १०.२२ बजे नवगछिया आई । इसके बाद से इस ट्रेक पर अन्य गाड़ियों का परिचालन सामान्य हो गया।