राजधानी दुर्घटना का मामला नवगछिया रेल थाना में दर्ज
नवगछिया, संवाद सहयोगी। पूर्व मध्य रेल के बरौनी कटिहार रेल खंड अंतर्गत खरीक और नवगछिया स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह हुयी राजधानी एक्सप्रेस के दुर्घटना का मामला नवगछिया रेल थाना में एक हवलदार के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बुधवार को दर्ज कर लिया गया है। जिसमें कारण स्पस्ट नहीं है। मामले का अनुसन्धान करता थानाध्यक्ष हनुमान राम हैं।
नवगछिया रेल थानाध्यक्ष सह मामले के अनुसंधान कर्ता हनुमान राम ने बताया की राजधानी एक्सप्रेस में चल रही स्कोर्ट पार्टी के हवलदार रंजित सिंह यादव के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कांड संख्या ६/२०१० दर्ज किया गया है। जो जीआरपी कटिहार का हवलदार है. जिसके अनुसार रेल ट्रेक के टूटने और चक्का उतरने से यह दुर्घटना हुयी बताया गया है । इसके बाबजूद कारण स्पष्ट नहीं है। पुरे मामले की जाँच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का सही पता चल पायेगा।