ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के पांच छात्रों ने आईआईटी में मारी बाजी

नवगछिया के पांच छात्रों ने आईआईटी में मारी बाजी
नवगछिया , संवाद सहयोगी। शिक्षा के क्षेत्र में नवगछिया बाज़ार के कई लाल ने एक साथ फिर अपना परचम लहरा कर नवगछिया का नाम गौरवान्वित कर दिखाया है । बुधवार को आईआईटी के आये नतीजों में नवगछिया के अरुण, मोहित, प्रिंस, मंगलम और सुनील ने बाजी मार कर नवगछिया में पंचशक्ति का परिचय दिया है। जिससे पुरे नवगछिया बाज़ार क्षेत्र में खुशी का माहौल छाया हुआ है। नतीजों के आने के साथ ही मिठाइयाँ भी खूब बांटी गयी ।इन सभी के यहाँ बधाइयों का ताँता लगा हुआ है।
आईआईटी के आये नतीजों को मिल टोला निवासी मनोज कुमार सिंह ( व्यवसायी ) के पुत्र अरुण कुमार ने अपने स्वाध्याय और शिक्षक अमितेश कुमार के मार्ग दर्शन का नतीजा बताया। जिसके कारण भारत भर में १४५२ वां स्थान मिला तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के आधार पर भारत भर में १६० वां स्थान मिला। जिसे मेट्रिक में ८०.८% और इंटर में ८०.२% अंक मिले थे । इस दोनों वर्ग की पढाई हाय स्कुल नवगछिया से पूरी की थी । कोचिंग संसथान से ज्यादा अपने पर भरोसा था। रोजाना आठ घंटे से ज्यादा मेहनत का नतीजा मुझे मिला है। गौहाटी जोन से पैसठ हजार में से ५७६ को ही सफलता मिली है, जिसमें से एक मैं हूँ। आगे एमबीए की तैयारी करनी है।
पोस्ट ऑफिस रोड निवासी बिनोद कुमार गोपालका (व्यवसायी ) के पुत्र मोहित कुमार ने भी आइ आइ टी की परीक्षा में ४६९० वां स्थान तथा अन्य पिछड़ा वर्ग में ६५० वां स्थान प्राप्त किया है। जिसने वर्ग आठ तक की पढाई नवगछिया के बाल भारती स्कुल से की थी , मैट्रिक दिल्ली से और इंटर कोटा से पास किया । आगे आईएएस की तैयारी करनी है।
नवगछिया शहर के ही धर्मशाला रोड निवासी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी (व्यवसायी ) के पुत्र प्रिंस कुमार ने भी भारत भर में ५७८६ वां स्थान प्राप्त किया है। इसने वर्ग आठ तक शोभा देवी स्कुल में पढ़ा। मैट्रिक बांका से और इंटर आर्य भट्ट भागलपुर से किया है। इसके बाद कोटा जा कर तैयारी की थी ।
नवगछिया शहर के महाराज जी chauk निवासी अशोक कुमार गोपालका (व्यवसायी ) के पुत्र कुमार मंगलम ने इस परीक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत १४३८ वां स्थान प्राप्त किया है। जिसने मैट्रिक नैनीताल से और इंटर कोटा से किया है। आगे बी-टेक की तैयारी करनी है।
नवगछिया शहर के ही गौशाला रोड निवासी गोंपल प्रसाद भगत (व्यवसायी ) के पुत्र सुनील कुमार ने भी इस परीक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत २२३५ वां स्थान प्राप्त कर नवगछिया का सम्मान बढाया है। इसकी भी पहले बी - टेक करने की तमन्ना है।
बतातें चलें की नवगछिया के छात्र पिछले दो साल से लगातार इस परीक्षा में अपना परचम लहरा रहे है। यह इस बार इनकी हैट्रिक है।