ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

फोटो फीचर


यह तस्वीर है नवगछिया के राजेंद्र कालोनी की। जिसमें बिजली जलाने के लिए एक पोल पर कितने टोके (खुद्दन) लगाए गए हैं साफ़ दिखाई दे रहा है। आप सोचते होंगे की ये बिजली की चोरी कर रहे हैं। नहीं , ये सारे टोके ( खुद्दन) बिजली उपभोक्ता के हैं । जो हर महीने बिल का भुगतान भी करते हैं। बिजली विभाग में पोल की कमी के कारण उपभोक्ताओं को टोका लगा कर बिजली जलाना पड़ता है। और तार को बांस के सहारे घर तक ले जाने की मज़बूरी भी है । विभागीय अधिकारी सहायक विद्युत् अभियंता सत्येन्द्र कुमार ने पोल की कमी की बात स्वीकार की है। जब तक पोल नहीं आते तब तक यही स्थिति बरक़रार रहेगी। ऐसी स्थिति में अगर कई चोरी वाला टोका भी लगा हो तो विभाग को क्या पता ? छाया राजेश कानोडिया