
ज्यादा ताकतवर है आयशर ट्रेक्टर
नवगछिया, संवाद सहयोगी। कम समय में खेतों की ज्यादा जुताई करने में किसानों के लिए लाभ कारी है आयशर ट्रेक्टर । जो कम डीजल की खपत में ज्यादा काम देता है। फलस्वरूप किसानों को रोज का फायदा होता है। खेत हो या सड़क , हर काम में माहिर है आयशर ट्रेक्टर । ये बातें गूवार को नवगछिया स्थित सरस्वती ट्रेक्टर्स में आयोजित किसान गोष्ठी समारोह में आयशर ट्रेक्टर्स कंपनी के सर्विस इंचार्ज एच भी शर्मा ने उपस्थित किसानों को बताई। इसके साथ ही कंपनी द्वारा बने पुर्जे ही लगाने की सलाह भी दी तथा समय पर सर्विस कराने की सलाह दी। मौके पर कंपनी के मनीष तिवारी, नन्द किशोर शर्मा के अलावे सरस्वती ट्रेक्टर्स के निदेशक कमल किसर साहू, व्यवस्थापक मनोज यादव इत्यादि लोग मौजूद थे। जिन्होंने दर्जनों किआनों को जल्द ही डोर सर्विस की भी बात बतायी।