चेतावनी के साथ मुक्त हुआ रुपेश
नवगछिया, संवाद सहयोगी। नवगछिया में नेता गिरी बंद कर दो , विधायक बनने का सपना छोड़ दो। इत्यादि चेतावनी के साथ अपहर्ताओं ने माले नेता रुपेश कुमार सिंह को पूर्णिया रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की रात लगभग नौ बजे मोटर साईकिल से छोड़ दिया। यह जानकारी माले नेता रुपेश ने गुरूवार को एक मुलाकात के दौरान दी। रुपेश ने यह भी बताया की मंगलवार की दोपहर खादी भण्डार जाने के क्रम में लाल रंग की स्कार्पिओ गाडी में जब्र बैठा लिया गया। आँख और मुंह पर पट्टी बाँध दिया । दो घंटे के बाद गाडी कहाँ रुकी पता नहीं। इसके बाद दुसरे लोगों को सौंप दिया, जो एक नदी किनारे ले जाकर रखा। खाने के लिए एक पैकेट बिस्किट भी दिया। उन लोगों ने मार पीट भी की। कहा तुम्हारे कारण काफी नुक्सान हो रहा है। नवगछिया में नेता गिरी बंद कर दो , विधायक बनने का सपना छोड़ दो। बाद में बुधवार को रात आँख पर पट्टी बाँध कर पूर्णिया स्टेशन के पास एक पुल पर लाया और पट्टी खोल कर जाने कहा। पुल से निचे उतर कर एक बूथ से अपने सहयोगियों को सूचना दी । सहयोगी लोग तथा माधवी सरकार और पुलिस वाले सभी पहुँच गए तो मुझे राहत मिली। इसके बाद नवगछिया थाना प्रभारी एवं सहयोगियों के साथ नवगछिया आया।