मोबाइल बजने पर मिली सजा
नवगछिया संवाद सहयोगी । नवगछिया स्थित व्यवहार न्यायालय के एक न्यायालय के अन्दर गुरूवार को एक व्यक्ति का मोबाइल बजने पर उसे सजा मिल गयी। सिंटू राय नामक व्यक्ति एक मामले में जमानत ले रहा था । जिसे जमानत मिलते ही मोबाइल बज उठा। इस मामले में उसे सजा मिल गयी जिसे एक घंटा कोर्ट हाजत में सजा काटनी पड़ी।