नवगछिया , संवाद सहयोगी ।बारिस के दौरान बिजली की कड़क से नवगछिया दूरभाष केंद्र के कई उपकरण एवं कार्ड जल गए थे । जिसके कारण नवगछिया दूरभाष केंद्र की सभी टेलीफोन लाइन एवं ब्रोड बेन्ड सेवा गुरुवार से ही ठप्प हो गयी है। जो शुक्रवार की देर शाम तक ठीक नहीं हो पाई थी । अनुमंडल दूरसंचार पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया की आवश्यक सामान भागलपुर से लाकर कार्य कराया जा रहा है , शनिवार तक स्थिति सामान्य होने की संभावना है । जिससे छात्रो को रिजल्ट जानने में आसानी होगी।
ममता की सूची प्रकाशित
नवगछिया, संवाद सहयोगी। अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में १४ ममता कार्यकर्ताओं की बहाली के लिए सूची प्रकाशित कर दी गयी है। जिन्हें जल्द योगदान देने को कहा गया है। इनके योगदान के बाद इस अस्पताल में ममता कार्य कर्ताओं की संख्या २० हो जाएगी।
दर्जियों की हड़ताल समाप्त
नवगछिया संवाद सहयोगी । नवगछिया बाजार में बारह दिनों से चल रही दर्जियों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गयी। कई दिनों से चल रही वार्ता के बाद शुक्रवार को टेलर मास्टर और कारीगरों के बीच समझौता हुआ। जिसके फलस्वरूप हड़ताल समाप्त की जा सकी। लगन के इस मौसम में हड़ताल होने से दोनों पक्ष को नुकशान तो हुआ ही साथ ही ग्राहकों की भी परेशानी बढ़ गयी थी । यह जानकारी एक टेलर मास्टर ने दी।
सामाजिक चेतना महाकुम्भ की तैयारी
नवगछिया,संवाद सहयोगी । बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच पटना द्वारा मारवाड़ी समाज में एकजुटता के लिए २३ मई को आयोजित सामाजिक चेतना महाकुम्भ में नवगछिया शाखा से बीस -पचीस की संख्या में पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे। इसकी तैयारी को लेकर स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में एक बैठक भी आयोजित की गयी। इस बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, जन संपर्क पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं सदस्य लोग मौजूद थे। जिसकी अध्यक्षता कन्हैया लाल मावंडिया ने की।
सड़क दुर्घटना में एक मरा, एक घायल (फोटो)
नवगछिया, संवाद सहयोगी ।कुर्सेला से भागलपुर की ऑर जा रही एक मोटर सायकिल गुरूवार की देर रात खगड़ा गाँव के समीप एक ट्रक से टकरा गयी । जिसके कारण मोटर सायकिल सवार तिन्घरिया (कुर्सेला ) निवासी नारायण मंडल के पुत्र अजय मंडल की मौत हो गयी और मनंजय कुमार उर्फ़ मोनू घायल हो गया । जिसका इलाज पुरनिया में कराया जा रहा है। अजय मंडल का पोस्ट मार्टम शुक्रवार को नवगछिया में किया गया।मोबाइल बजने पर मिली सजा
नवगछिया, संवाद सहयोगी । नवगछिया स्थित व्यवहार न्यायालय के एक न्यायालय के अन्दर गुरूवार को एक व्यक्ति का मोबाइल बजने पर उसे सजा मिल गयी। सिंटू राय नामक व्यक्ति एक मामले में जमानत ले रहा था । जिसे जमानत मिलते ही मोबाइल बज उठा। इस मामले में उसे सजा मिल गयी जिसे एक घंटा कोर्ट हाजत में सजा काटनी पड़ी।
ज्यादा ताकतवर है आयशर ट्रेक्टर
नवगछिया, संवाद सहयोगी। कम समय में खेतों की ज्यादा जुताई करने में किसानों के लिए लाभ कारी है आयशर ट्रेक्टर । जो कम डीजल की खपत में ज्यादा काम देता है। फलस्वरूप किसानों को रोज का फायदा होता है। खेत हो या सड़क , हर काम में माहिर है आयशर ट्रेक्टर । ये बातें गूवार को नवगछिया स्थित सरस्वती ट्रेक्टर्स में आयोजित किसान गोष्ठी समारोह में आयशर ट्रेक्टर्स कंपनी के सर्विस इंचार्ज एच भी शर्मा ने उपस्थित किसानों को बताई। इसके साथ ही कंपनी द्वारा बने पुर्जे ही लगाने की सलाह भी दी तथा समय पर सर्विस कराने की सलाह दी। मौके पर कंपनी के मनीष तिवारी, नन्द किशोर शर्मा के अलावे सरस्वती ट्रेक्टर्स के निदेशक कमल किसर साहू, व्यवस्थापक मनोज यादव इत्यादि लोग मौजूद थे। जिन्होंने दर्जनों किसानों को जल्द ही डोर सर्विस की भी बात बतायी।फोटो फीचर

यह तस्वीर है नवगछिया के राजेंद्र कालोनी की। जिसमें बिजली जलाने के लिए एक पोल पर कितने टोके (खुद्दन) लगाए गए हैं साफ़ दिखाई दे रहा है। आप सोचते होंगे की ये बिजली की चोरी कर रहे हैं। नहीं , ये सारे टोके ( खुद्दन) बिजली उपभोक्ता के हैं । जो हर महीने बिल का भुगतान भी करते हैं। बिजली विभाग में पोल की कमी के कारण उपभोक्ताओं को टोका लगा कर बिजली जलाना पड़ता है। और तार को बांस के सहारे घर तक ले जाने की मज़बूरी भी है । विभागीय अधिकारी सहायक विद्युत् अभियंता सत्येन्द्र कुमार ने पोल की कमी की बात स्वीकार की है। जब तक पोल नहीं आते तब तक यही स्थिति बरक़रार रहेगी। ऐसी स्थिति में अगर कई चोरी वाला टोका भी लगा हो तो विभाग को क्या पता ? छाया --राजेश कानोडिया ।