ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विश्व कविता दिवस पर आयोजित होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी साथ ही होगा कवि सम्मेलन

विश्व कविता दिवस पर आयोजित होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी साथ ही होगा कवि सम्मेलन
नवगछिया। विश्व कविता दिवस पर आगामी 21 मार्च शनिवार को मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया में हिन्दी विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन के मद्देनजर 18 मार्च को बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.अवधेश रजक ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 21 मार्च को आभासी माध्यम (ऑनलाइन) से 'जनमुक्ति और कविता’ विषयक संगोष्ठी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण–पत्र दिया जाएगा तथा 31 मार्च तक राष्ट्रीय संगोष्ठी के विषय से संबंधित जितने शोध–आलेख प्राप्त होंगे उनका प्रकाशन पीयर रिव्यूड पत्रिका में किया जाएगा। शोध आलेख भेजने को इच्छुक प्रतिभागी आयोजन सचिव डॉ. धर्मेन्द्र दास से संपर्क कर सकते हैं। 
वहीं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताते हुए आयोजन सचिव डॉ. धर्मेन्द्र दास ने कहा कि राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य वक्ता समकालीन हिन्दी कविता के प्रमुख हस्ताक्षर राजेश जोशी तथा पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं आलोचक प्रो.भरत प्रसाद हैं, वहीं अध्यक्षता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व संकायाध्यक्ष एवं आलोचक प्रो.चंद्रभानु प्रसाद सिंह करेंगे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन होगा। जिसमें देश भर से लगभग 20 महत्वपूर्ण कवि अपनी कविताओं का पाठ करेंगे।
मौके पर  हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अनुराधा देवी, संयोजक डॉ अमरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. हरेन्द्र रजक, डॉ. उदिता यादव, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. राजेन्द्र यादव, डॉ.चेतना कुमारी, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ. नेहा रागिनी आदि उपस्थित थे।