गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिक परीक्षा फल हुआ प्रकाशित, 300 छात्रों के बीच स्कूल बैग वितरित
नवगछिया । स्थानीय गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर राजेंद्र कॉलोनी नवगछिया मे सत्र 2025 -26 का वार्षिक परीक्षा फल घोषित कर सभी बच्चों को प्रगति पुस्तिका प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा एवं संरक्षक श्री राजेश कानोडिया, समाजसेवी बीना देवी यादुका एवं पुरुषोत्तम लाल यादुका, अमित यादुका, अश्विनी यादुका, अरुण यादुका, पीयूष यादुका, पल्लवी यादुका, अनीता यादुका का प्रधानाचार्य श्रीलाल बाबू राय द्वारा पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र से सम्मान किया गया। मौके पर समाज सेवी बीना देवी यादुका एवं पुरुषोत्तम लाल केडिया द्वारा सभी 300 बच्चों को उपहार स्वरूप स्कूल बैग और पेन प्रदान किया गया। जहां 150 से भी ज्यादा अभिभावकगण भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अतिथियों का परिचय संरक्षक श्री राजेश कनोडिया जी द्वारा कराया गया। अंत में प्रधानाचार्य श्री लाल बाबू राय ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आचार्य चंद्रकांत झा, शिव शंकर कुमार, कौशल किशोर चौधरी, प्रिया कुमारी, सुभाषिनी कुमारी, बृजमोहन सिंह ,गोविंद त्रिपाठी, सोनी कुमारी, प्रिया राज, हेमा कुमारी, कशिश भारती एवं आंचल कुमारी उपस्थित थे।