छठ महापर्व पर प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण, दिया सूर्य को अर्घ्य भी 
भागलपुर, 28 अक्टूबर 2025. छठ महापर्व के पावन अवसर पर आज प्रमंडलीय आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय एवं जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भागलपुर के प्रसिद्ध बरारी पुल घाट पर पहुँच कर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया एवं उदीयमान सूर्य से समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने घाट पर किए गए सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रबंधों का भी निरीक्षण किया।
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि छठ पर्व बिहार की आस्था, श्रद्धा एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। 
      जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि छठ महापर्व कर्मयोग एवं भक्तियोग का सर्वश्रेष्ठ साकार रूप है। उन्होंने प्रशासनिक टीम के साथ घाट की व्यवस्थाओं की सराहना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
         छठ पर्व के अवसर पर नगर निगम, पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ तथा अन्य विभागों के अधिकारी लगातार सक्रिय रहे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला प्रशासन एवं नगर निगम भागलपुर ने सभी घाटों पर रोशनी, सुरक्षा एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है।
 
 
 संदेश
संदेश
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
