अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पुष्पांजलि और संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्म जयंती के शुभ अवसर पर पुष्पांजलि और संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्रीओम सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, SFD प्रांत सह संयोजक कुसुम कुमारी, मदन अहिल्या महिला कॉलेज सह मंत्री दीक्षा मिश्रा, निकिता कुमारी उपस्थित रही। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने बताया कि भीमराव अंबेडकर जी का हमारे समाज निर्माण में एक बहुत बड़ा योगदान था। महिला सशक्तिकरण, स्त्री शिक्षा, दलित उत्थान के लिए उन्होंने अनेकों कार्य किया। उन्होंने बताया कि समाज में किसी भी बात का नकारात्मक कारण के साथ साथ सकारात्मक कारण भी होता है लेकिन अधिकतर व्यक्ति का ध्यान नकारात्मक कारण की ओर जाता है लेकिन हमें हमेशा सकारात्मक बातों पर विचार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वैदिक काल में ऋग्वेद के 10 वे मंडल में वर्ण व्यवस्था के विषय में बताया गया है। उस काल में वर्ण व्यवस्था कर्म के आधार पर होती थी कोई भी व्यक्ति अपने कर्म से ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र होता था। लेकिन वर्तमान स्थिति में या कहे तो उत्तर वैदिक काल में वो वर्ण व्यवस्था जाति व्यवस्था में बदल गई। तबसे लोगों के मन में एक दूसरे जाति के प्रति द्वेष की भावनाएं उत्पन्न होने लगी। जिससे समाज का बंटवारा होने लगा। अगर कोई भी कार्य को सही रूप से करना होगा तो सभी समाज को एक होना होगा जैसे की जब भारत अंग्रेजी हुकूमत से आजादी ले रहा था तो सभी समाज ने एकजुट मिलकर भारत को स्वाधीनता दिलवाई।
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्रीओम सिंह ने बताया कि हमें अंबेडकर जी के विचारों को अपने जीवन शैली में उतारना चाहिए ।वो एक ऐसे व्यक्ति थे जो अपने समाज के लिए अपने जीवन को समर्पित करते हुए राष्ट्रहित में कार्य किए क्योंकि राष्ट्रीयहित ही सर्वोपरि होता है। राष्ट्रीय निर्माण के साथ साथ उन्होंने अपनी शिक्षा की ऊंचाइयों को बरकरार रखा और अलग अलग विधा में 34 डिग्रियां हासिल की। साथ साथ 9 भाषाओं का भी ज्ञान रखा। जिससे कि भारत की एकता और अखंडता बनी रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में विश्वास वैभव, कुसुम कुमारी, श्रीओम सिंह, दीक्षा कुमारी, निकिता कुमारी, आदित , पायल,अमन,मनीषा, निधिश, कनिष्का,नेहा,सोनम , अंजली,मौसम इत्यादि उपस्थित थे।