रोटी हमारे लिए केवल भोजन नहीं है, वह हमारी संस्कृति, श्रद्धा और सम्मान का भी प्रतीक है: रेखा गुप्ता
राजेश कानोड़िया। देश की राजधानी दिल्ली में भ्रमण के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा कि एक व्यक्ति ने अपनी कार से रोटी सड़क पर फेंकी- संभवतः गाय को खिलाने के उद्देश्य से। तो उन्होंने गाड़ी रुकवाई और उस व्यक्ति से आग्रह किया कि कृपया ऐसा दोबारा न करें।
रोटी हमारे लिए केवल भोजन नहीं है, वह हमारी संस्कृति, श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। सड़क पर रोटी फेंकने से गाय माता और अन्य पशु वहां खाने के लिए आते हैं, जिससे न केवल उनकी जान को खतरा होता है, बल्कि सड़क पर चल रहे लोगों और वाहनों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।
अन्न का अपमान नहीं होना चाहिए। अगर आप पशुओं को भोजन कराना चाहते हैं, तो कृपया यह काम किसी गोशाला या निर्धारित स्थान पर करें। यह हमारी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और संस्कारों की पहचान है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी दिल्लीवासियों से अपील भी की है कि सड़क पर रोटी या कोई भी भोजन न फेंकें। पशुओं को प्यार से, पर जिम्मेदारी के साथ भोजन कराएं। अपनी संस्कृति का सम्मान करें और अपनी सड़कों को सुरक्षित बनाए रखें।