ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया की पच्चीस वर्षों से मृतप्राय संस्था हुई जीवित, प्रवीण साहु बने अध्यक्ष शबनम कुमारी सचिव

नवगछिया की पच्चीस वर्षों से मृतप्राय संस्था हुई जीवित, प्रवीण साहु बने अध्यक्ष शबनम कुमारी सचिव
राजेश कानोड़िया, नवगछिया (भागलपुर)। लगभग पच्चीस वर्षों से मृतप्राय हो चुकी नवगछिया की अग्रणी रही संस्था नवगछिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन शुक्रवार 28 फरवरी 2025 से पुनः जीवित हो गयी। जिसे लेकर स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में शुक्रवार को आमसभा सह चुनाव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसमें बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन पटना के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह, महासचिव प्रभाकर कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, संगठन मंत्री सत्येंद्र कुमार, पीआरओ केएमपी सिंह, उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर एवं संगठन सचिव पंकज कुमार सिंह चुनावी पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में नवगछिया शाखा को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
वहीं मौके पर ही चुनाव अधिकारी अशोक कुमार यादव, रमेश कुमार चौधरी एवं अरविंद कुमार गुप्ता की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई तथा नयी कमेटी का गठन हुआ। इस दौरान प्रवीण कुमार साहु को अध्यक्ष, शबनम कुमारी पति मृत्युंजय प्रसाद सिंह को सचिव, सौरभ कुमार गर्ग को कोषाध्यक्ष, शंभू प्रसाद रुंगटा को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार सिंह को संगठन सचिव, मनोज कुमार साह को संयुक्त सचिव, विनय प्रकाश सर्राफ को प्रशासनिक सचिव, रमेश कुमार 'चौधरी को जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संदीप कुमार गुप्ता को प्रवक्ता चुना गया। कार्यक्रम का मंच संचालन रमेश कुमार चौधरी, विनय प्रकाश सर्राफ एवं निरंजन साह ने संयुक्त रूप से किया।
बताते चलें कि नवगछिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन संस्था लगभग पच्चीस साल पहले नवगछिया के हर छोटे बड़े कार्यक्रम एवं आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाती रही थी। उस समय भी मृत्युंजय प्रसाद सिंह सचिव हुआ करते थे। इसके बाद लंबे समय तक यह संस्था गहरी नींद में सो गई थी। जो काफी प्रयास के बाद फिर से जग गई है। वहीं नव चयनित पदाधिकारियों ने इस संस्था के माध्यम से नवगछिया के विकास तथा स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।