ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रामनवमी आज, इसी दिन हुआ था स्वामी आगमानंद जी का अवतरण, जगह जगह होंगे कई कार्यक्रम

रामनवमी आज, इसी दिन हुआ था स्वामी आगमानंद जी का अवतरण, जगह जगह होंगे कई कार्यक्रम 
राजेश कानोडिया/ नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। आज बुधवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन ही भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। यह दिन हनुमान जी को समर्पित है। नवगछिया के खगड़ा में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रामनवमी के दिन ही श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज का भी अवतरण दिवस है। इसीलिए इनका बचपन का नाम भी रामचंद्र ही है। इलाके में ये रामू बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए हैं। बाद में इन्हें स्वामी आगमानंद जी के नाम से प्रसिद्धि मिली। तदुपरांत इन्होंने श्री शिवशक्ति योगपीठ की नवगछिया में स्थापना की। इसी क्रम में इन्हें परमहंस और संत शिरोमणि की भी उपाधि प्राप्त हुई। इसके बाद अयोध्या के विभीषण कुंड स्थित उत्तर तोताद्रि मठ का उत्तराधिकारी घोषित करते हुए इन्हें रामचंद्राचार्य से विभूषित किया गया। इसीलिए इस दिन आयोजन समिति ने उनके भी जन्मोत्सव को साथ में मनाने का निर्णय लिया है। बुधवार को सुबह आठ बजे से रात्रि 12 बजे तक कार्यक्रम होंगे। कई विद्वान वक्ताओं का संबोधन होगा। गुरु चरण की पूजा होगी। भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर चलता रहेगा। जहां नवगछिया एवं भागलपुर के अलावा कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, खगडिया, बेगूसराय, पटना, रांची, दिल्ली के साथ साथ बिहार तथा झारखंड सहित देश के कोने कोने से शिष्य और श्रद्धालु स्वामी आगमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। जिनमें पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारी तथा बड़े बड़े शिक्षाविद् व कुलपति एवं राजनेता, कवि एवं साहित्यकार इत्यादि भी शामिल होंगे। जिसकी तैयारी में आयोजन समिति तथा योगपीठ के सभी शिष्य और सेवादल के सदस्य लगे हैं। आज के ही दिन नवगछिया के अलावा भी देश भर में कई जगहों पर श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज का अवतरण दिवस मनाया जायेगा।