ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

शिक्षा: बिहार में बढ़ रही है स्नातक करने वाली बेटियों की संख्या

शिक्षा: बिहार में बढ़ रही है स्नातक करने वाली बेटियों की संख्या 
नव-बिहार, पटना। राज्य भर में शिक्षा के स्तर में सुधार का असर दिखने लगा है। इसकी पुष्टि बुधवार को जारी असर-2023 की रिपोर्ट में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में दसवीं तक पहुंचने वाले बच्चों की संख्या संबसे अधिक बिहार में है। देशभर में जहां 52.5% बच्चे ही दसवीं तक पहुंच पाते हैं वहीं मुजफ्फरपुर के 59.7% बच्चे दसवीं में नामांकित हैं। सर्वे में मुजफ्फरपुर को मॉडल के रूप में शामिल किया गया है। सर्वे 26 राज्यों के 28 जिलों में 14 से 18 साल तक के बच्चों पर किया गया है। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि बिहार में स्नातक करने में बेटियां आगे हैं। प्रदेश में जहां 6.6 प्रतिशत लड़कियां स्नातक कर रही हैं वहीं लड़कों का प्रतिशत 4 है। बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के कारण स्नातक करने वाली लड़कियों की संख्या बढ़ी है। योजना के तहत स्नातक पास करने वाली लड़कियों को 50 हजार रुपए मिलते हैं। वहीं मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत मैट्रिक में प्रथम आने पर सभी श्रेणी के लड़कों को 10 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जबकि एसटी-एससी के विद्यार्थियों को मैट्रिक पास करने पर 8 हजार रुपए प्रोत्साहन के रूप में दिए जाते हैं।
बिहार में इंटर करने के बाद पढ़ाई छोड़ने वाली लड़कियों की संख्या काफी है, लेकिन मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के कारण ये लड़कियां अब स्नातक कर रही हैं। स्नातक करने वाली ऐसी लड़कियों की संख्या ज्यादा है। जिन्होंने इंटर पास करने बाद दो-तीन साल तक पढ़ाई छोड़ दी थी। वर्ष 2019-20 में जहां 6,77,529 लड़कियों ने स्नातक किया। वहीं वर्ष 2020-21 में संख्या बढ़कर 9,11,387 तक पहुंच गईं।