ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

NAUGACHIA: इस दिवाली पर जगमग होगा पूरा नगर क्षेत्र: डब्लू यादव

NAUGACHIA: इस दिवाली पर जगमग होगा पूरा नगर क्षेत्र: डब्लू यादव 
NAV BIHAR NEWS, NAUGACHIA: रोशनी के महापर्व दीपावली के मौके पर इस वर्ष भी नवगछिया नगर परिषद अंतर्गत नवगछिया नगर के सभी बिजली के खंभों पर ब्लू रंग की जगमगाती रोशनी लगाई जा रही है। जो शहर में एक विशेष रंगीन छटा बिखरेगी। साथ ही सड़कों पर भी रोशनी कायम होगी। यह जानकारी नवगछिया नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ बबलू यादव ने देते हुए बताया कि नवगछिया नगर के सभी बिजली खंभों पर दिवाली के मौके पर ब्लू रंग की रंगीन लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जो सभी मुख्य मार्गों पर लगे बिजली के खंभों पर इसे लगाया जाएगा, ताकि दीपावली के मौके पर तथा लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी नवगछिया नगर की एक अलग रंगीन छटा रोशनी से निकलेगी। इसके साथ ही नगर के सभी बिजली खंभों पर लगे स्ट्रीट लाइट को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। जिससे नगर की सड़कों पर पर्याप्त रोशनी लगातार बनी रहे जिससे लोग सुरक्षित आवागमन कर सकें।