ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

BHAGALPUR: जिलाधिकारी ने दूसरे दिन भी किया छठ घाटों का निरीक्षण, दिया कई निर्देश भी

BHAGALPUR: जिलाधिकारी ने दूसरे दिन भी किया छठ घाटों का निरीक्षण, दिया कई निर्देश भी
भागलपुर। जिलाधिकारी ने लगातार दूसरे दिन नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया एवम छठ घाटों पर किए जा रहे कार्यों से अवगत हुए।बरारी छठ घाट निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने कार्यरत एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर को बरारी छठ घाट अर्थात विक्रमशिला पूल के ठीक नीचे  के पूर्वी हिस्से में सफाई कार्य एवम यथोचित स्थलो पर समतलीकरण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया है।प्रोजेक्ट मैनेजर को उक्त वर्णित स्थल के एंट्री रोड पर सफाई व्यवस्था कार्य अविलंब पूर्ण करने एवम प्रकाश की समुचित व्यवस्था हेतु भी आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।मौके पर उपस्थित नगर निगम संबंधित सिटी मैनेजर को पहुंच अप्रोच रोड की सफाई व्यवस्था अविलंब पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।बरारी  घाट/बरारी सीढ़ी छठ घाट परिसर भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी ने यत्र यत्र परिलक्षित कचरा को आज से कल तक हटवाने हेतु आवश्यक करवाई का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा की आवश्यकतानुसार कार्यरत मजदूरों की संख्या बढ़ाकर बरारी छठ घाट की सफाई व्यवस्था आज से कल सुबह तक अनिवार्यत पूर्ण कर ली जाए।बरारी सीढ़ी घाट भ्रमण क्रम में निर्मित सीढ़ी की सफाई अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की बरारी के पश्चिम में स्थित सीढ़ी घाट में छठ पर्व श्रद्धालुओ को पर्व के सुचारु आयोजन में सभी आवश्यक सुविधा प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन निरंतर प्रयत्नशील है,सभी निर्धारित कार्य स समय पूर्ण कर लिए जाएंगे, अत छठ पर्व श्रद्धालु से अनुरोध है की वे पर्व आयोजन क्रम में बरारी सीढ़ी घाट/पश्चिमी भाग को अधिक वरीयता दे।उन्होंने बरारी सीढ़ी घाट में सफाई व्यवस्था और आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कार्य को आज से कल पूर्वाह्न तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है।नगर क्षेत्र अंतर्गत सभी पारंपरिक छठ घाटों पर  पर्व आयोजन में श्रद्धालु के सुविधा निमित आवश्यक कार्य सतत प्रगति पर है।बूढ़ानाथ,जहाजघाट,आदमपुर,मुशहरी,सबौर आदि कुछ ऐसे छठ घाट जहां जिला प्रशासन एवं स्थानीय पूजा समिति के समन्वय से श्रद्धालु के पर्व आयोजन निमित अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है एवं वर्णित छठ घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते रहे है। अत छठ पर्व श्रद्धालु से उक्त वर्णित घाटों पर पर्व आयोजन निमित वरीयता देने का अनुरोध किया जाता है।जिलाधिकारी ने छठ पर्व के सुचारु आयोजन के दृष्टिकोण से पर्व दिवस के अवसर पर यथोचित यातायात प्रबंधन हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया है।शहर के विभिन्न भागों में संस्थापित सीसीटीवी के माध्यम से भी पर्व दिवस के अवसर पर गतिविधियों की निगरानी की जाएगी।विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से पर्याप्त संख्या में चिन्हित स्थलो पर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।इसके अतिरिक्त  सूचना संप्रेषण के उद्देश्य से जिला नियंत्रण कक्ष भी पर्व अवधि में कार्यशील रहेगा। निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी एसएन कॉलेज घाट गए जहां उन्होंने छठ घाट पर किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया एवं वर्णित स्थल पर  बैरिकेडिंग कार्य अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया है।निरीक्षण क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक,नगर आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी(सदर),प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।