ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ज्ञान वाटिका विद्यालय में मनाया गया विश्व जैव विविधता दिवस

ज्ञान वाटिका विद्यालय में मनाया गया विश्व जैव विविधता दिवस 
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय ज्ञान वाटिका वि‌द्यालय सिंघिया मकन्दपुर (नवगछिया) में सोमवार 22 मई को विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर गंगा प्रहरी प्रकृति संरक्षण सोसाइटी के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
जिसमें कक्षा सात एवं आठ के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों को Smart class के माध्यम से जैव-विविधता के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु जागरूक किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कई जिज्ञासाओं से भरे प्रश्नों उत्तर जाना। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु 
प्रधानाध्यापक राजेश झा ने प्रख्यात पर्यावरणविद् सह रिसर्च स्कॉलर एवं ECO Network के क्लाइमेट एम्बेसेडर प्रो० मो० दानिश मसरूर एवं 
पक्षी-प्रेमी श्री ज्ञान चंद ज्ञानी को सहृदय धन्यवाद दिया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर 
विद्यालय के संरक्षक निलेश  झा सहित कई प्रमुख लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे।