ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भाजपा कार्यालय नवगछिया में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस

भाजपा कार्यालय नवगछिया में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस
 
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। भाजपा का स्थापना दिवस गुरुवार को नवगछिया पार्टी कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह कर रहे थे। सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन एलइडी से सभी कार्यकर्ताओं ने सुना। कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी का ध्वज भी फहराया गया। मौके पर जनसंघकालीन नेताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। साथ ही पार्टी के नव मनोनीत जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ने कहा भाजपा में कार्यकर्ता ही बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।
इस कार्यक्रम का संचालन दिनेश यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह कुशवाहा, महामंत्री अभय राय, मुकेश राणा, संजय शर्मा उपाध्यक्ष आलोक सिंह, अजीत कुमार, विपिन मिश्रा, नंदनी सरकार, रेखा कुशवाहा, मंत्री गौरव सिंह, शंभू ठाकुर, वीरेंद्र दास, अशोक सिंह, प्रवेश यादव सहित काफी कार्यकर्ता  मौजूद थे। इसके अलावा नगर महामंत्री प्रवेश यादव ने अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखा और सुना है।