ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया गौशाला में भीम संवाद आज, शामिल होंगे भवन मंत्री अशोक चौधरी, विधायक ने लिया जायजा

नवगछिया गौशाला में भीम संवाद आज, शामिल होंगे भवन मंत्री अशोक चौधरी, विधायक ने लिया जायजा
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय श्री गोपाल गौशाला परिसर स्थित विशाल प्रशाल में रविवार को जदयू द्वारा अनुमंडल स्तरीय भीम चौपाल का आयोजन किया गया है। 
यह जानकारी जदयू के नवगछिया जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने देते हुए बताया कि रविवार को 10 बजे बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी भीम संवाद कार्यक्रम में शामिल होने नवगछिया के गोपाल गौशाला आ रहे हैं। 
इनके साथ गया के सांसद विजय कुमार मांझी, सांसद भागलपुर अजय मंडल, गोपालपुर विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल बिहार विधानसभा नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, विधायक कौशल कुमार, पूर्व विधायक अजय पासवान, पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम एवं विधान परिषद सदस्य संजय सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। 
आयोजन की सफलता को लेकर विधायक सह सचेतक गोपाल मंडल ने गोपाल गौशाला सभा स्थल पहुंचकर आयोजन स्थल का जायजा लिया और जिला अध्यक्ष से विस्तृत जानकारी ली। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कल के कार्यक्रम में लगभग एक हजार कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 
जिला अध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्ष, जिला के प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष,  नगर अध्यक्ष, नगर वार्ड अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी गण जिला के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बंधुओं से अपील की गई है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में ससमय कार्यक्रम स्थल गोपाल गौशाला नवगछिया पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनावें।