मैट्रिक परीक्षा में 473 अंक लाकर जिले का सेकेंड टॉपर बना अनुराग, पीयूष ने भी मारी बाजी
नव-बिहार समाचार, नवगछिया/बिहपुर। अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर प्रखंड के मड़वा पूरब पंचायत वार्ड 10 निवासी किसान पंकज राय का पुत्र अनुराग कुमार ने बिहार बोर्ड (मैट्रिक ) की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने गांव के साथ साथ नवगछिया अनुमंडल का नाम रौशन किया है।


अनुराग ने कुल 473 अंक हासिल किया है। अनुराग उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय औलियाबाद का छात्र है। अनुराग ने बताया कि कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प से किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। इसमें ना तो ग्रामीण न शहरी परिवेश बाधक बनता है।

अनुराग ने छह से आठ घंटे तक घर पर रहकर पढ़ाई किया। अनुराग मेहनत करके आइएएस की परीक्षा पास कर कलक्टर बनना चाहता है। अनुराग ने अपनी इस सफलता का श्रेय पिता पंकज राय, मां अनीता देवी व अपने गुरुजनों को दिया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कालीकांत पाठक, अनिल दीपक व बबलू यादव मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इधर बिहपुर प्रखंड के जमालपुर वार्ड नौ के पीयूष कुमार ने भी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में 460 अंक प्राप्त कर बाजी मार ली है। साथ ही अपने माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन किया। पीयूष कुमार के पिता मजदूरी करते हैं और पीयूष कुमार अपने ननिहाल बिहपुर जमालपुर पंचायत में मामा के घर पर रह कर पढाई करता है।

पीयूष कुमार ने कहा कि कि मैं आगे पढ़ कर डॉक्टर बनना चाहता हूं। जिसे बधाई देने पहुंचे राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार व कराटे प्रशिक्षक श्याम सक्सेना व सोनू ने पीयूष कुमार के घर जाकर उसे बधाई दी और मिठाई भी खिलाया।




