रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बजरंगदल का बुलडोजर बना आकर्षण का केन्द्र
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। रामनवमी के मौके पर नवगछिया में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से दशमी के दिन शुक्रवार को भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई।


यह शोभायात्रा गोपाल गोशाला, नयाटोला, मील टोला, मकंदपुर, गोसाईगांव, भवानीपुर, सैदपुर, खगड़ा, मनियामोर और तुलसीपुर समेत कई जगहों से निकलकर पंचमुखी बालाजी धाम नवादा पहुंची। गाजे-बाजे के साथ निकले इस यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल महिला, पुरुष, युवक, युवतियां और बच्चे लोग सिर्फ जय श्री राम के नारे लगा रहे थे।

सुबह 8 बजे के बाद इस विशाल और भव्य यात्रा के निकलने पर पूरा नवगछिया जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो रहा था। हर तरफ बस भगवा ही भगवा दिख रहा था। यात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर नवगछिया प्रशासन मुस्तैद थी। वहीं इस निशान शोभायात्रा में बजरंगदल का बुलडोजर आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिसपर बजरंगदल और विहिप कार्यकर्ता सवार थे।
इस विशाल निशान शोभायात्रा के दौरान एकता क्रिकेट क्लब, श्री श्याम भक्त मंडल, सांवरिया सरकार, कसौधन वैश्य समाज, बाबा गणिनाथ सेवा समिति, महाकाल सेवा समिति सहित कई सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रा में शामिल लोगों के बीच शर्बत, नींबू पानी, जूस इत्यादि का वितरण किया। जगह जगह पुष्प वर्षा भी की गई। यात्रा समापन के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का एक जत्था नवगछिया थानाध्यक्ष के पास पहुंचकर धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस शोभायात्रा कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए बजरंगदल के जिला कार्यक्रम संयोजक प्रह्लाद कुमार, प्रिंस गुप्ता, श्रीधर, अशोक केडिया, शुभम पोद्दार, सौरव पोद्दार, बिट्टू कुमार, गोविंद राय, अर्जुन तिवारी, गोपाल, दीपक शर्मा, गुड्ड, आयुष खेमका, केशव सर्राफ, गुड्ड कुमार, विक्की सोनी, रविरंजन, राहुल चौधरी, कृष्णा, राजू, अभिनंदन, प्रभाष, नरसिंह शर्मा, पियूष कुमार, दिलीप कुमार, राहुल शर्मा सहित सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ता पिछले 5 दिनों से लगे थे। विहिप के जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत ने बजरंगदल के दर्जनों कार्यकर्ताओं को भगवा अंगवस्त्र से सम्मानित किया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार भी व्यक्त किया।




