ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में आज गूंजेगा जय श्री राम का नारा, निकलेगी विशाल शोभा यात्रा

नवगछिया में आज गूंजेगा जय श्री राम का नारा, निकलेगी विशाल शोभा यात्रा 
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को नवगछिया में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सदस्यों ने दी है। इस मौके पर निकलने वाली शोभायात्रा गौशाला से निकलकर नवादा स्थित पंचमुखी बालाजी धाम तक जाएगी। इसके अलावा मिल टोला, नया टोला, गोसाई गांव, तुलसीपुर इत्यादि अन्य जगहों से भी विशाल शोभा यात्रा निकलकर पंचमुखी बालाजी धाम तक पहुंचेगी। जहां इस दौरान शोभायात्रा में अधिकांश श्रद्धालुओं के हाथ में हनुमान ध्वज, बजरंगी ध्वजा इत्यादि शामिल रहेंगे। जिनके स्वागत में जगह-जगह कई संस्थाओं द्वारा पेयजल, शर्बत, पुष्प वर्षा इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है।

कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान आज 

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। बिहार विधान परिषद के कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके लिए भागलपुर जिले में 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से नवगछिया अनुमंडल में 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सामग्री व मतदान पेटी के साथ कर्मियों को रवाना कर दिया गया है। नवगछिया अनुमंडल में बिहपुर, नारायणपुर, खरीक, नवगछिया, गोपालपुर, इस्माइलपुर, रंगरा चौक प्रखंड कार्यालय में सुबह 8 बजे से ही मतदान प्रारंभ हो जाएगा। सभी मतदान क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। क्षेत्र में उत्तेजक नारे इत्यादि पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। पूरे भागलपुर जिला में कुल 2718 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिनमें से नवगछिया प्रखंड क्षेत्र में 251 मतदाता हैं। उनमें 180 पुरुष और 71 महिला मतदाताओं की संख्या है।


आज जारी होगा मैट्रिक का रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मैट्रिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी करेगी जिसे परीक्षा समिति के वेबसाइट पर देखा जा सकेगा रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर करेंगे इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर सचिव अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे यह परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा समाप्त होने के 48 दिन के बाद बोर्ड बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी किया जा रहा है बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा था कि मार्च माह के अंत तक रिजल्ट जारी हो जाएगा इस परीक्षा में कुल 1637414 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमें 831213 छात्राएं और 806201 छात्र शामिल थे।