ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर घाट ठाकुरबाड़ी में प्रारंभ हुआ श्रीरामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ और श्रीराम कथा

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर घाट ठाकुरबाड़ी में प्रारंभ हुआ श्रीरामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ और श्रीराम कथा


नव-बिहार समाचार, नवगछिया। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में श्रीरामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ बुधवार से प्रारंभ हो गया है। जहां सुबह 23 विद्वानों और मानस मर्मज्ञों द्वारा सामुहिक रूप से रामचरितमानस का पाठ प्रारंभ किया गया। 

वहीं देर शाम बनारस की प्रख्यात मानस कोकिला श्रीमती हीरामणि देवी का श्रीराम कथा पर प्रवचन आयोजित किया गया। हीरामणि देवी ने राम का सुंदर चरित्र चित्रण कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि रामायण युग युगांतर से मनुष्यों को उच्च और आदर्श जीवन जीने की सीख दी रहा है। मालूम हो कि यज्ञ का समापन 29 मार्च को किया जाएगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष बनवारी लाल पंसारी, सचिव शिव नारायण जयसवाल, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार केडिया, मुख्य यजमान विनीत कुमार खेमका, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, प्रवीण कुमार भगत, विशाल चिरानिया, विनीत चिरानिया, अनिल चिरानिया, संतोष भगत, 
अनिल भगत, कैलाश अग्रवाल, किशन चिरानिया, किशन यादुका, अवधेश गुप्ता, रोहित मावंडिया, रवि चिरानिया, दयाराम चौधरी, संतोष यादुका, शंकर चिरानिया, अरूण यादुका, विनोद चिरानिया, पप्पू केडिया, कन्हैया केडिया, श्रीधर शर्मा समेत अन्य स्थानीय लोगों की भी भागीदारी है।