ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

फाल्गुनी एकादशी पर निकली इंद्रधनुषी श्याम निशान पदयात्रा, बाबा श्याम को अर्पित किया अपना निशान

फाल्गुनी एकादशी पर निकली इंद्रधनुषी श्याम निशान पदयात्रा, बाबा श्याम को अर्पित किया अपना निशान
राजेश कानोडिया, (नव-बिहार समाचार/ एनबीएस न्यूज), नवगछिया (भागलपुर)। फागुन की एकादशी के मौके पर श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के तत्वावधान में शुक्रवार की सुबह स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन से एक विशाल इंद्रधनुषी श्याम निशान शोभा पदयात्रा निकाली गई। यह निशान पदयात्रा नवगछिया से चलकर भागलपुर मन्दरौजा स्थित श्याम मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम को निशान अर्पित किया गया। ढोल नगाड़ो और गाजों बाजों के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए 251 श्याम निशान यात्रियों के साथ साथ सौ से ज्यादा श्याम प्रेमी श्रद्धालुगण भी यात्रा में चल रहे थे। श्याम भक्त मंडल के सभी सदस्य हाथों में निशान लिए श्याम भक्तों की सेवा में पूरे रास्ते लगे रहे। सभी श्याम के नाम का उद्घोष कर रहे थे। इस निशान यात्रा में नवगछिया पुलिस प्रशासन एवं भागलपुर पुलिस प्रशासन निशान यात्रा में साथ साथ चल रही थी। निशान लिए भक्तों के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था थी।
मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि निशान यात्रा को लेकर नवगछिया बाजार वासियो के तरफ से फूलों की बारिश की गई, नगर परिषद नवगछिया की तरफ से विशेष सफाई की  व्यवस्था थी। निशान यात्रा के पहले पड़ाव में श्याम दीवाने के द्वारा फूड प्लाजा में, दूसरे पड़ाव में बाबा का हुक्म के द्वारा वैभव होटल में और तीसरे पड़ाव में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवधेश प्रसाद साहू की तरफ से साहू कोल्ड स्टोरेज में एवं रास्ते में जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी भारती द्वारा चलंत सेवा के बाद चौथे और अंतिम पड़ाव में केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ द्वारा बरारी चाणक्य विहार कॉलोनी में निशान यात्रियों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। वहीं चाणक्य विहार कॉलोनी से बाबा श्याम के मंदिर के रास्ते में भागलपुर निवासी प्रभात केजरीवाल उर्फ पप्पू केजरीवाल के सपरिवार द्वारा सभी श्याम निशान यात्रियों और भक्तों का जल, शरबत, टॉफी, लौंग इलायची इत्यादि से सेवा सम्मान किया गया। इसके अलावा भी जगह जगह भागलपुर के लोगों ने नवगछिया के श्याम निशान यात्रियों की भरपूर सेवा की। 
इधर निशान अर्पण करने के बाद सभी श्याम भक्तों के लिए केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ एवं रामायण रिसर्च कौंसिल के संयुक्त तत्वावधान में देवी बाबू की धर्मशाला में श्याम ज्योत पूजन, भजन कीर्तन व प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। मौके पर विशिष्ट कार्य करने वाले दर्जनों लोगों को दुपट्टा और प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया। जहां मौके पर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज, आरपीएफ के आईजी, क्षेत्रीय सांसद अजय मंडल, कामेश्वर चौपाल, पूर्व विधायक अमन पासवान इत्यादि लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस निशान शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए संस्था के अध्यक्ष रवि सरार्फ, कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल केजरीवाल, सचिव वरुण केजरीवाल, उप सचिव संदीप चिरानियां, उपाध्यक्ष रुपेश रूगटाँ, गोविंद केडिया, कोषाध्यक्ष रॉकी भरतिया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया एवं नंदलाल तिवारी, मनोज चौधरी, संतोष यादुका, शंभू रुंगटा, शिव कुमार डोकानिया, कमल टिबरेबाल, मनोज सरार्फ, मानस चिरानिया, केशव सर्राफ, अंशु उदयपुरिया, संजय चिरानिया, आयुष उदयपुरिया, आदित्य केजरीवाल, केशव शर्मा, कन्हैया चिरानिया एवं कई गणमान्य व्यक्ति इस निशान यात्रा में शामिल थे