ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया की मोनिका का चयन हुआ चौथी एशियाई खो-खो चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम में

नवगछिया की मोनिका का चयन हुआ चौथी एशियाई खो-खो चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम में
 
राजेश कनोडिया, (नव-बिहार समाचार), नवगछिया (भागलपुर)। भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड डीमाहा गॉंव निवासी विनोद सह की पुत्री मोनिका कुमारी का चयन भारतीय खो-खो की महिला टीम में हुआ है। 
नवगछिया की मोनिका का चयन गुवाहाटी में 20 से 23 मार्च तक होने वाली चौथी एशियाई खो-खो चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम में किया गया है। 
मोनिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बिहार राज्य बाल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार सहित भागलपुर जिला खो-खो संघ के सचिव पवन सिन्हा व  प्रशिक्षक मानस कुमार यादव ने माेनिका की इस उपलब्धि को उसके पूरे परिवार के साथ साथ नवगछिया व भागलपुर जिला समेत पूरे राज्य के लिए गौरव की बात बतायी। 
यह भागलपुर जिला खो-खो संघ के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि की बात है। यह उपलब्धि भागलपुर जिला खो-खो संघ के सभी पदाधिकारी के लिए गौरवान्वित होने का यह क्षण है। उनके लगन एवं कड़ी मेहनत का नतीजा है। 
सभी ने मोनिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मोनिका भारतीय महिला खो-खो टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करें और अपने जिला और राज्य व देश का नाम रोशन करें।