नदियों को बचाने के लिए पेड़ लगाएं नवगछिया, प्रतिनिधि : जदयू के सदस्यता अभियान को लेकर शुक्रवार को नवगछिया के मध्य विद्यालय नवादा में सभा में बेगुसराय सांसद मोनाजिर हसन ने कहा कि नवगछिया गंगा-कोसी की गोद में बसा है। पेड़ की लगातार कटाई से गंगा-कोसी नदी का अस्तित्व आज खतरे में है। नदियों को लिये पेड़ अपने जमीन पर जरूर लगाएं। जदयू कार्यकर्ता पार्टी से नए सदस्यों को जोड़ने के साथ उसके जमीन पर फलदार वृक्ष जरूर लगाएं। राज्य के मुखिया नीतीश कुमार ने सदस्यता बनाने के साथ वृक्षारोपण को कार्य की भी शुरूआत किया है। सदस्यता अभियान के साथ वृक्षारोपण का कार्य भी किया जा रहा है। विधान पार्षद महाचंद्र सिंह ने कहा कि बेटा और बेटी की तरह पौधे की रक्षा करें। यह पौधा बड़ा होकर हमें अमृत देंगी वातावरण से जहरीला गैस पीकर हमें आक्सीजन देती हैं। बाढ़ के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने कहा बिहार सभी मानदंड पूरा करने के बाद भी विशेष राज्य का दर्जा केंद्र सरकार नहीं दे रही है। हमें अपने हक को प्राप्त करने के लिये 4 नवम्बर को अधिकार रैली में जरूर शामिल हो।
इस समारोह से पहले नवगछिया नगर पंचायत की मुख्य पार्षद इंद्रा देवी व उनके पति चन्देश्वरी सिंह की निजी जमीन पर लगभग साठ फलदार पौधे लगाये। जहां सत्ताधारी दल के सचेतक सह स्थानीय विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, जदयू के जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, चंद्रेश्र्वरी सिंह, राज कुमार सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष इंद्रा देवी प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह, गुलशन मंडल, ज्ञानसक सिंह, प्रभाकर सिंह, विनोद सिंह हुलास सिंह मौजूद थे।