ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहलगांव स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विधायक पवन यादव ने की कई मांग

कहलगांव स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विधायक पवन यादव ने की कई मांग
नवबिहार समाचार, कहलगांव। सेंट्रल पैसेंजर एमिनिटज कमिटी रेल मंत्रालय भारत सरकार की 10 सदस्यीय कमिटी के कहलगांव दौरे पर आने से कहलगांव के विधायक पवन यादव ने पत्र के माध्यम से यात्री सुविधाओं के विस्तार हेतु कई मांग की है। जो निम्नलिखित है।
 पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन अंतर्गत बी श्रेणी का दर्जा प्राप्त प्राप्त स्टेशन कहलगांव में 14003 /14004 मालदा नई दिल्ली द्वी साप्ताहिक एक्सप्रेस, 13429/13430 मालदा आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस, 15620/15619 कामाख्या गया साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाए।
 एकचारी रेलवे स्टेशन पर 13403/ 13404 वनांचल एक्सप्रेस एवं 13023/13024 हावड़ा गया एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाए।
 ट्रेन संख्या 13235 - 13236 इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शिवनारायणपुर स्टेशन पर दिया जाए।
 एकचारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित त्रिमुहान महागामा पथ पर स्थित रेल फाटक के जगह पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए। 
 कहलगांव रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर यात्री सेड की कमी के कारण धूप एवं बरसात के दिनों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है अतः कहलगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक एवं दो पर यात्री सेड का निर्माण कराया जाए।
 विक्रमशिला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए। 
 कहलगांव रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु एक नंबर प्लेटफार्म की ओर पूछताछ काउंटर खोला जाए।
 दिन में 11-12 बजे के बीच एक पैसेंजर ट्रेन कहलगांव होते हुए भागलपुर के लिए दिया जाए  ।
 भागलपुर रेलवे स्टेशन से रात्रि 8-9 के बीच एक पैसेंजर ट्रेन साहिबगंज के लिए दिया जाए।
 ट्रेन संख्या 15657-15658 ब्रह्मपुत्र मेल का ठहराव पीरपैंती स्टेशन पर दिया जाए।