ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किये गए आम बजट पर आम प्रतिक्रिया इस प्रकार से रही

आम बजट पर आम प्रतिक्रिया इस प्रकार रही

नव-बिहार समाचार। वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किये गए आम बजट पर आम प्रतिक्रिया इस प्रकार से रही।
बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के बिहार अध्यक्ष महेश जालान इस बजट के बारे में बताते हैं कि आज प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट को राष्ट्रीय स्तर पर एक विकासोन्मुखी बजट कहा जा सकता है। जिसमें हर वर्ग को कुछ न कुछ मिला है। वरिष्ठ नागरिकों की जमा योजना की उच्चतम सीमा दुगनी कर दी गई है तो महिलाओं के लिए बचत पत्र योजना शुरू की गई है। नए उद्योगों को एक कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को भी उपलब्ध कराए जाने वाले ऋण की राशि में वृद्धि की गई है। पेंशन धारी वर्ग को सुविधा प्रदान की गई है तो आम आदमी को राहत देते हुए सात लाख तक की आय पर करदेयता शून्य कर दी गई है, जो स्वागत योग्य है। देश में 157 मेडिकल कॉलेज और 50 एयरपोर्ट देना विकास को रफ्तार देगा। हालाँकि बिहार जैसे पिछड़े राज्य को वर्षों की लंबित मांग के अनुरूप विशेष राज्य का दर्जा या विशेष आर्थिक पैकेज नहीं दिया जाना निराश करता है।

वहीं नवगछिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रतीक खेमका बताते हैं कि यह मध्यम वर्ग के लिए बजट है:
सबसे अच्छी बात यह है कि रोजगार सृजन, रोजगार और शिक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है, यह देखकर खुशी होती है।
करदाता के पक्ष में प्रमुख कर संशोधन:
1. 7 लाख रुपये तक की आय - नई कर व्यवस्था के लिए कोई आयकर नहीं। छूट की सीमा बढ़ाकर रु. 7 लाख। अब 7 लाख तक कोई टैक्स नहीं।
2. वेतनभोगी वर्ग और पेंशनभोगी मानक कटौती को बढ़ाकर 52,500/- रुपये किया गया। नई व्यवस्था के मामले में भी स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ मिलेगा।
3. संस्थाओं के लिए पैन एक सामान्य व्यवसाय पहचानकर्ता होगा।
4. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की राशि 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख की गई। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए बड़ा प्रोत्साहन, जो अब उच्च सरकारी सुरक्षित निवेश योजना पर 8% रिटर्न अर्जित करते हैं।
5. मोबाइल फोन, टीवी, कैमरा लेंस और लिथियम बैटरी सस्ती होंगी।

निम्नलिखित कर संशोधन करदाताओं के पक्ष में नहीं हैं:
1. पुराना घर बेचना और नया खरीदना? अब 10 करोड़ रुपये के हाई-नेट-वर्थ असेसी के सेक्शन 54 और 54F में कैपिटल गेन छूट की सीमा है, बहुत महंगे रिहायशी मकान खरीदने पर टैक्स बेनिफिट नहीं मिलेगा।
2. बीमा में प्राप्त एकमुश्त राशि कर योग्य होगी यदि आपकी जीवन बीमा पॉलिसी का प्रीमियम एक वर्ष में 5 लाख से अधिक है। आपको जीवन बीमा पॉलिसी के तहत प्राप्त राशि पर 10(डी) में छूट नहीं मिलेगी, जिसमें ऐसी पॉलिसी पर बोनस भी शामिल है। कुल मिलाकर अच्छा बजट है।

भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा ने देश के बजट को आम लोगों का बजट बताया। टेक्स की सीमा सात लाख रुपये तक करने से मध्यमवर्गीय परिवारों को काफी राहत महसूस होगी। वही रेलवे के काया पलट के लिए ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा से रेलवे में आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। शहरी विकास में सालाना दस हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वही किसानों के बेहतरी के लिए भी सवा लाख करोड़ की घोषणा सराहनीय है।
पार्षद चम्पा कुमारी ने देश के बजट को बेहतर बताया। देश के बजट में गरीबों को मिलने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना में आगामी वित्तीय वर्ष में लगभग अस्सी हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति से शेष बचे लोगों का आवास योजना का लाभ मिलेगा।

भाजयुमो के बिहार प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह ने इस बजट को भारत के बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था को और गति प्रदान करने के लिए और एक समृद्ध, विकसित, विराट और भव्य भारत बनाने के संकल्प के लिए आज का बजट बेहद ही सराहनीय है। केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण @nsitharaman जी द्वारा अंत्योदय कल्याण व प्रत्येक क्षेत्र की प्रगति के लिए वर्ष 2023-24 का आशाजनक, प्रगतिशील और कल्याणकारी केंद्रीय बजट प्रस्तुत करने हेतु सहृदय आभार व्यक्त करता हूं। सरकार का यह बजट अमृतकाल का रोडमैप है। इस आम बजट 2023 में 7 लाख की आय तक टैक्स छूट की घोषणा की गयी है। 
महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी बड़ी राहत दी गई है।
इधर भाजपा के नवगछिया नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल ने इस बजट के बारे में बताया कि यह बजट सर्वव्यापी एवं सर्वपर्सी बजट है। इससे आम आदमी के जीवन में बहुत बड़ा सुधार होगा। इनकम टैक्स छूट भी 5 लाख से बढ़ाकर 7लाख कर दिया गया है। इससे मिडिल क्लास वालों को भी  फायदा मिला है। किसान का भी बहुत ख्याल रखा गया है। इससे हिंदुस्तान भविष्य में बहुत बड़ा अर्थव्यवस्था बन कर उभरेगा। 80 करोड़ गरीबों को 1 साल मुफ्त अनाज योजना का भी लाभ दिया गया है।

वहीं युवा आशुतोष हितैषी ने उस बजट को बिल्कुल घाटियां बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में हम युवाओं के लिए क्या है। आम जनता के लिए क्या है। रोजगार के लिए क्या है। ये बजट सिर्फ और सिर्फ अडानी जैसे लोगों के लिए है।