ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के रक्तदान शिविर में 53 लोगों ने किया रक्तदान

क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के रक्तदान शिविर में 53 लोगों ने किया रक्तदान
राजेश कानोडिया, नवगछिया। स्थानीय बाल भारती विद्यालय में रविवार को स्वर्गीय रामावतार सरार्फ की 97वीं जन्म जयंती पर क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा लगाये गये रक्तदान शिविर में कुल 53 लोगों ने रक्तदान किया। जिसका उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, कृष्ण कुमार सर्राफ, गोपाल केजरीवाल, श्रीधर शर्मा, चंद्रगुप्त साह, राजीव गुप्ता, नरेश केडिया, अशोक केडिया, विनय प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 
मौके पर प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि हमलोगों के एक यूनिट रक्तदान करने से कम से कम एक परिवार के चार लोगों को खुशी मिलती है। हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान शिविर में चार जोड़ी महिला-पुरुषों ने रक्तदान किया। 10 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। रक्त वीरों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्त वीरों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। शिविर को सफल बनाने में पंडित सुरेंद्र शर्मा, अरुण मांवडिया, शंभु चिरानिया, राकेश चिरानियां, काशी गुप्ता, केशव सर्राफ, संतोष गुप्ता, विक्रम भूडोलिया, अनुराग पंसारी, राजेश गुप्ता, सुनील शर्मा, लोकेश अग्रवाल, मुरारी पंसारी, फिरोज आलम, मुकेश राणा, अनिल केजरीवाल, विनय सर्राफ सक्रियता से लगे देखे गए।