ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में आज होगा बार एसोसिएशन का चुनाव, मतदान और मतगणना भी आज ही

नवगछिया में आज होगा बार एसोसिएशन का चुनाव, मतदान और मतगणना भी आज ही 
नव बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित बार एसोसिएशन नवगछिया का द्विवार्षिक चुनाव आज शनिवार को होना है। जिसे लेकर निर्वाची पदाधिकारी सीताराम सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक होगा। इसके बाद 5:00 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। मतगणना समाप्ति के बाद ही परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
निर्वाची पदाधिकारी सीताराम सिंह ने बताया कि इस चुनाव में कुल 11 पदों पर 30 सदस्यों का चयन होना है। जिसके लिए 30 सदस्यों की जगह 46 सदस्यों ने अपना अपना नामांकन दर्ज कराया था। सभी नामांकन वैध पाए गए थे और किसी ने नाम वापस भी नहीं लिया था। फलस्वरूप 46 सदस्य मैदान में थे। उनमें से तीन सदस्यों की जगह तीन ने ही निगरानी सदस्य पद के लिए नामांकन दिया था। इसलिए अखिलेश कुमार, दीपेन्द्र कुमार सिन्हा और हिमांशु कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। शेष 10 पदों के 27 सदस्यों के लिए चुनाव होना है। इनके लिए 43 सदस्य मैदान में है। जिनके लिए आज शनिवार को मतदान होना है। सारी तैयारियां पूरी हैं। मतदान 10:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा।

इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनुज कुमार चौधरी, सुरेंद्र नारायण मिश्रा, नीरज कुमार झा और भूप नारायण सिंह मैदान में है। वहीं उपाध्यक्ष के 3 पदों के लिए 4 प्रत्याशी उदय कांत कुमार, अरुण कुमार साह और श्री किशोर झा तथा विजय कुमार सिंह (प्रथम) मैदान में है। जबकि महासचिव के 1 पद के लिए दो दावेदार की सीधी टक्कर में जय नारायण यादव और कृष्ण कुमार आजाद शामिल हैं। वहीं संयुक्त सचिव के 3 पद पर 4 दावेदार हैं श्यामल किशोर श्यामल, राधा कृष्ण सिंह, नंदलाल यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा।

इसी प्रकार सहायक सचिव पद के लिए 3 सदस्यों की जगह 6 सदस्यों ने नामांकन दर्ज कराया है। जिनमें ललन कुमार मंडल, प्रकाश चंद्र यादव, राजकिशोर पोद्दार, ओम प्रकाश चौधरी, विजय कुमार पांडे और उमेश कुमार गुप्ता शामिल हैं। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष के 1 पद पर 3 लोगों ने नामांकन दिया है। सतीश चंद्र झा, कुंदन कुमार चौधरी और मोहम्मद बारीक। अंकेक्षक के 2 पदों की जगह 3 लोगों ने अपना नामांकन दिया है। ओम प्रकाश झा (द्वितीय), जय नारायण यादव (तृतीय) और प्रियव्रत नारायण यादव। इसके साथ ही पुस्तकालय अध्यक्ष के 1 पद के लिए 2 लोगों ने नामांकन दिया है। संजय कुमार सिंह और राजेश पोद्दार के बीच मुकाबला है। 

साथ ही साथ कार्यकारिणी के सात सदस्यों के लिए 8 लोगों ने अपना नामांकन दर्ज कराया है। जिनमें है सुनील कुमार, हिमांशु कुमार यादव, राहुल भूषण, कृष्णदेव राम, दिगंबर यादव, मनीष कुमार, सुमित कुमार डीडवानिया, और रविंद्र कुमार तथा वरीय कार्यकारिणी के 5 सदस्यों के जगह 7 लोग मैदान में हैं। बीरबल कुमार सिंह, चंद्रभानु सिंह, किशोर कुमार झा, सुभाष चंद्र ठाकुर, विमल कुमार सिंह, कमलेश्वरी मंडल और परमानंद साह मैदान में डटे हैं।