ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सर्राफ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो विनोद कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

सर्राफ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो विनोद कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में पूर्व प्रभारी प्राचार्य सह वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार को सेवानिवृत्ति पर सोमवार को भावभीनी विदायी दी गयी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कालेज के प्रभारी प्राचार्य मो नईम उदीन ने माल्यार्पण कर समारोह को प्रारंभ किया। मौके पर उन्हें शिक्षक संघ के सचिव रामानंद सिंह, अध्यक्ष अनिल यादव, शिक्षक रामचंद्र भगत, शिक्षकेत्तर कर्मी विरेन्द्र कु. सिंह इत्यादि ने अंगवस्त्र एवं धार्मिक ग्रंथ प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर मौजूद सेवा निवृत हो रहे प्रो. विनोद कुमार की धर्मपत्नी किरण देवी को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मीयों ने भी माल्यार्पण कर अपने-अपने सुखद पल की चर्चा करते हुए उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मनोकामना की।