ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

शाबाश नवगछिया की बेटी! सीए की परीक्षा में मार ली बाजी

शाबाश नवगछिया की बेटी! सीए की परीक्षा में मार ली बाजी
बाल भारती विद्यालय की है पूर्ववर्ती छात्रा श्यामा केड़िया
                       
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय बाल भारती विद्यालय के संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार केडिया एवं रेखा देवी केडिया की सुपुत्री श्यामा केडिया ने  सीए 2022 परीक्षा में बाजी मार ली है। वह बाल भारती विद्यालय की पूर्ववर्ती छात्रा रह चुकी है। श्यामा केडिया के इस उत्कृष्ट सफलता पर बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, कोषाध्यक्ष अशोक गोपालका, अभय प्रकाश मुनका, सदस्य बालकृष्ण पंसारी, प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डीपी सिंह एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित नरेश केड़िया, नारायण केड़िया, कन्हैयालाल केड़िया, राजेश कानोडिया, प्रवीण केजरीवाल, कमलेश अग्रवाल, विनोद चिरानिया, विनोद केजरीवाल, विनोद खंडेलवाल, डॉ अशोक केजरीवाल, डॉ बीएल चौधरी, राज कुमार गाड़ोदिया, राम प्रकाश रुंगटा, जगदीश मवंड़िया, श्वेता अमृतम सहित दर्जनों लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए श्यामा केडिया को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।