ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया नोनिया पट्टी का 60 वर्षीय वृद्ध 2 जनवरी से लापता, पुलिस से गुहार

नवगछिया नोनिया पट्टी का 60 वर्षीय वृद्ध 2 जनवरी से लापता, पुलिस से गुहार
नव-बिहार समाचार, नवगछिया | स्थानीय नोनियापट्टी निवासी दीपक महतो ने अपने पिता महेन्द्र महतो के लापता होने की शिकायत नवगछिया थाना और एसपी को आवेदन दे कर की है। आवेदन में दीपक महतो ने कहा है कि मेरे पिता महेंद्र महतो 2 जनवरी को शाम करीब 5:00 बजे नवगछिया बाजार गए थे। जिसके बाद अब तक घर नहीं लौटे है। हमलोगों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नही चला। किसी अनहोनी की आशंका होने का डर लग रहा है। जिसके लिए दीपक महतो ने अपने पिता महेंद्र महतो की खोजबीन करने के लिए नवगछिया पुलिस से गुहार लगाई है। साथ ही इससे संबंधित सूचना के लिए मोबाइल नंबर 8409927282 दिया है।