ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर: मेयर बनी डॉ बसुंधरा लाल और उप मेयर बने सलाहउद्दीन अहसन, जानें किसको कितना मिला वोट

भागलपुर: मेयर बनी डॉ बसुंधरा लाल और उप मेयर बने सलाहउद्दीन अहसन, जानें किसको कितना मिला वोट
नव-बिहार समाचार, भागलपुर। नगरनिकाय चुनाव के दूसरे चरण के दौरान भागलपुर में हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार को सम्पन्न हो गई। जिसमें मेयर पद पर 9 और डिप्टी मेयर पद पर 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। बसुंधरा लाल और डिप्टी मेयर पद पर सलाहुद्दीन अहसन ने जीत हासिल की है। 
इन दोनों  पदों की मतगणना पूरी हो जाने पर मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक मत 53,593 बसुंधरा लाल को मिले। जिसने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गजाला प्रवीण को 10,476 मतों से पराजित कर दिया। वहीं गजाला प्रवीण को 43,117 मत मिले। जबकि निवर्तमान मेयर सीमा साह इस बार तीसरे स्थान पर चली गई। जिसे 24,702 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं चौथे स्थान पर खुशबू कुमारी रही, जिसे 9,811 मत मिले। जबकि गोपालपुर से जदयू के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी इस चुनावी समर में पांचवें स्थान पर ही रही। जिसे महज  7,115 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इधर छठे स्थान पर रही अमृता राज को 6,898 और सातवें स्थान पर रही श्वेता प्रियदर्शनी को 5,549 तथा आठवें स्थान पर रही प्रतिमा देवी को 2,795 एवं नावें स्थान पर रही रफअत बानो को 2493 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
देखिए एक नजर

1. बसुंधरा लाल        53,593
2. गजाला प्रवीण को 43,117 
3. सीमा साहा         24702
4. खुशबू कुमारी       9811
5.  सविता देवी         7115
6. अमृता राज          6898
7. श्वेता प्रियदर्शनी     5549
8. प्रतिमा देवी          2795
9. रफअत बानो       2493


इधर उप मुख्य पार्षद पद के लिए 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। सभी एक दूसरे का पर कतरने को बेताब रहे। इसी बीच सलाह उददीन अहसन 49,232 मत प्राप्त कर विजेता बन गए। जबकि 41,924 मत लाकर संतोष कुमार दूसरे स्थान पर ही रहे। वहीं छोटे लाल कुमार 14, 422 मत पाकर तीसरे और अनूप लाल साह 13,073 मत प्राप्त कर चौथे तथा कविता राय 10,049 मत हाशिल कर पांचवे स्थान पर रही। इधर ओमनाथ भारती को 7764 और सुबोध मंडल को 6195 तथा आशीष रंजन को 5577 एवं नेहा कुमारी को 5357 मतों से और भागीरथ साह को 2498 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

1. सलाह उददीन अहसन (विजेता) 49232
2. संतोष कुमार 41924
3. छोटे लाल कुमार 14422
4. अनूप लाल साह 13073
5. कविता राय 10049
6. ओमनाथ भारती 7764
7. सुबोध मंडल 6195
8. आशीष रंजन 5577
9. नेहा कुमारी 5357
10. भागीरथ साह 2498