ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर में मेयर और उपमेयर सहित 53 पदों पर 34 ये हैं नये चेहरे, इन 19 ने फिर लहराया परचम

भागलपुर में मेयर और उपमेयर सहित 53 पदों पर 34 ये हैं नये चेहरे, इन 19 ने फिर लहराया परचम
राजेश कानोडिया, नव-बिहार समाचार, भागलपुर। बिहार में नगरपालिका चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना के परिणाम से स्पष्ट हो गया की भागलपुर नगर निगम के 53 पदों पर लोगों ने 34 नए चेहरों के ऊपर अपना विश्वास जताया है। जबकि 19 पुराने चेहरे पर विश्वास जताते हुए उनकी कुर्सी को फिर से बरकरार रखा है। जबकि 24 पूर्व पार्षदों ने जीत के लिए पुरजोर आजमाइश की थी, मगर उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। कुछ वार्ड में पूर्व में जीते पार्षद ने भी इस बार किस्मत आजमाने के लिए अपने परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा, मगर उन्हें भी कामयाबी हाथ नहीं लगी।

ये भी हुआ हाल
बताते चलें कि मेयर पद की प्रत्याशी गजाला परवीन न तो मेयर की सीट हासिल कर सकी और ना ही पार्षद की कुर्सी बचा सकी। वह मेयर के साथ-साथ वार्ड नंबर 44 से पार्षद की प्रत्याशी भी थी। दोनों पद की दावेदारी के साथ चुनावी मैदान में उतरी थी, लेकिन दो में से किसी एक पद पर भी बाजी नहीं मार सकी। कुछ ऐसा ही हाल रहा मेयर प्रत्याशी श्वेता प्रियदर्शनी का भी। वह भी मेयर सीट के लिए प्रत्याशी थी। साथ ही साथ वार्ड नंबर 16 के पार्षद पद के लिए भी प्रत्याशी थी, लेकिन उन्हें भी दोनों में से किसी भी सीट पर कामयाबी हासिल नहीं हुई।

घर में ही रह गई कुर्सी
इधर वार्ड नंबर 12 के पार्षद की सीट पूर्व पार्षद साहिबा रानो के घर में ही रह गई। जहां सालेहा रानो ने बाजी मारी है। जो पूर्व पार्षद साहिबा रानो की देवरानी है। पूर्व पार्षद साहिबा रानो चुनाव मैदान में इस बार नहीं थी। उनकी जगह अब सालेहा रानो ने कुर्सी घर में ही बचा ली।

दुबारा मतगणना में जीता नया चेहरा
मतगणना के दौरान वार्ड नं 27 की मतगणना दुबारा कराये जाने पर नये चेहरे निकेश कुमार ने बाजी मार ली। जबकि पहले पूर्व पार्षद मो उमर चांद विजयी घोषित किए गए थे।

भागलपुर नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर, उप मेयर और पार्षदों की सूची इस प्रकार है। इनमें जिनका नाम मोटे अक्षरों में है, वे सभी नए चेहरे हैं। शेष सभी पुराने चेहरे हैं।

मेयर - डा. बसुंधरा लाल

उप मेयर- डॉ सलाह उद्दीन अहसन

1. प्रीति देवी

2. सोनी देवी

3. गुलाम हैदर

4. मनीष कुमार

5. बीबी साहिन

6. मनोज पासवान

7. नेजाहत अंसारी

8. जावीर अंसारी

9. विभा देवी

10. जीवन कुमार

11. सविता देवी

12- सालेहा रानो

13. रंजीत कुमार

14 अनिल कु. पासवान

15. एबुन निशा

16. अमृता राज

17. अशोक कु.पटेल

18- कुमकुम

19. प्रीति शेखर

20. शांडिल्य नंदिकेश

21 संजय कुमार सिन्हा

22. निशा दुबे

23. रश्मि रंजन

24. बीबी नुशरत

25 गोविंद बनर्जी

26. प्रीति देवी

27. निकेश कुमार

28. सईदा

29. सिम्पी कुमारी 

30. अभिषेक आनंद

31. कुषमा देवी

32. मीरा राय

33. अफसाना

34. बीबी वलीमा

35. उमेश मंडल

36. अमित कुमार 

37. बबिता देवी

38. अश्विनी जोशी

39. शाहिदा खातून

40. बदरुद्दीन

41. संध्या गुप्ता

42. सरयुग प्र. साह

43. अरसदी बेगम 

44. कहकशां परवीन

45. धीरज कुमार

46. रुपा देवी

47. नसरीन बेगम 

48. कुमारी कल्पना

49. शशिकला देवी

50. पंकज कु. गुप्ता 

51. दीपिका कुमारी