ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: बार एसोसिएशन चुनाव में किसी ने वापस नहीं लिया नामांकन, अंतिम प्रकाशन 24 को

नवगछिया: बार एसोसिएशन चुनाव में किसी ने वापस नहीं लिया नामांकन, अंतिम प्रकाशन 24 को

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। बार एसोसिएशन नवगछिया (भागलपुर) का चुनाव सात जनवरी को होना है। जिसे लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी नामांकन पत्रों की जांच भी पूरी हो चुकी है। जिसमें सभी नामांकन वैध पाये गये हैं। इसके बाद नामांकन वापस लेने के अंतिम समय तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। इसके साथ ही सभी 43 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। जबकि तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।
यह जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सीताराम सिंह ने देते हुए बताया कि सभी प्रत्याशियों की अंतिम सूची 24 दिसंबर को प्रकाशित कर दी जायेगी। जिसके अनुसार अध्यक्ष के एक पद पर अनुज कुमार चौधरी, सुरेंद्र नारायण मिश्रा, नीरज कुमार झा, भूप नारायण सिंह मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष के तीन पद पर उदय कांत कुमर, अरुण कुमार साह, श्रीकिशोर झा, विजय कुमार सिंह प्रथम मैदान में हैं। जबकि महासचिव के एक पद पर जय नारायण यादव और कृष्ण कुमार आजाद हैं। संयुक्त सचिव के तीन पदों पर श्यामल किशोर श्यामल, राधा कृष्ण सिंह, नंद लाल यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा मैदान में हैं। सहायक सचिव के तीन पद पर ललन कुमार मंडल, प्रकाश चंद्र यादव, राजकिशोर पोद्दार, ओम प्रकाश चौधरी, विजय कुमार पांडेय, उमेश कुमार मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष के एक पद पर सतीश चंद्र झा, कुंदन कुमार चौधरी और मो बारीक है। अंकेक्षक के दो पद पर ओम प्रकाश झा, जय नारायण यादव, प्रियव्रत नारायण यादव हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह और राजेश पोद्दार हैं।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के 7 पदों के लिए सुनील कुमार, हिमांशु कुमार यादव, राहुल भूषण, कृष्णदेव राम, दिगंबर यादव, मनीष कुमार, सुमित कुमार डीडवानिया और रविंद्र कुमार मैदान में हैं। इनके साथ-साथ वरीय कार्यकारिणी सदस्य के 5 पदों के लिए बीरबल कुमार सिंह, चंद्रभानु सिंह, किशोर कुमार झा, सुभाष चंद्र ठाकुर, विमल कुमार सिंह, कमलेश्वरी मंडल और परमानंद साह मैदान में हैं। जबकि निगरानी सदस्य के 3 पदों पर तीन ही लोगों ने पर्चा भरा है। जिनमें हिमांशु कुमार, दीपेंद्र कुमार सिन्हा और अखिलेश कुमार शामिल हैं। वही चुनाव पदाधिकारी सीताराम सिंह ने बताया कि निगरानी सदस्य में 3 पद थे और तीन ही लोगों ने नामांकन भरा था। इसलिए तीनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इस चुनाव मैदान में मौजूद 10 पदों के 27 सदस्यों के लिए कुल 43 प्रत्याशियों के बीच 7 जनवरी को चुनाव होना है।