अभाविप का 6 दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर सम्पन्न
नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवगछिया इकाई द्वारा चलाये जा रहे 6 दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर गुरुवार को सम्पन्न हो गया। इस समापन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक राम कुमार साहू, प्रियंका झा, अभाविप की प्रदेश सह मंत्री स्मृति सिंह, नगर उपाध्यक्ष विपुल कुमार, संघ के विनोद केजरीवाल एवं नगर छात्रा प्रमुख गुलफशा शेख़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिसका संचालन अंजू कुमारी ने किया।
वहीं कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए प्रदेश सहमंत्री स्मृति सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित एवं राष्ट्र हित में वर्ष भर कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अभाविप विभिन्न प्रकार के संगठनात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र/छात्राओं का व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। यह छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का उद्देश्य छात्राओं का व्यक्तित्व विकास करना, उनके अंदर की प्रतिभा को निखारना, मन के झिझक को दूर करना एवं उन्हें जागरूक करना था। इन 6 दिनों में शैक्षणिक एवं सामाजिक जीवन की समस्याओं पर ओपन माइक चर्चा, महिलाओं के कानूनी एवं संवैधानिक अधिकार पर प्रशासनिक अधिकारी के साथ छात्रा संवाद, बेस्ट कैरियर गाइडेंस फॉर गर्ल्स,अभाविप परिचय एवं अनुभव कथन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। छात्राओं को प्रतिदिन योगा, मेंहदी, सेल्फ डिफेंस, मंजूषा पेंटिग, पालिक स्पीकिंग, संगीत एवं नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया।
अभाविप के नगर उपाध्यक्ष विपुल कुमार ने भी छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं को अपनी अलग पहचान बनाने पर जोर देने की बात की एवं व्यक्तित्व विकास क्यों जरुरी है इस पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि राम कुमार साहू ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं से कहा कि आप लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है तो आगे बढ़िए। किसी भी कार्यक्रम में केवल हिस्सा नहीं बनिए बल्कि उससे सीखिए। विशिष्ट अतिथि प्रियंका झा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी एवं समय प्रबंधन कैसे करें और यह क्यों आवश्यक है इस विषय पर चर्चा की। इसके बाद अर्चना कुमारी, सनाया , एवं अंजली कुमारी ने नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं छात्राओं ने सेल्फ डिफेंस का भी शक्ति प्रदर्शन किया गया। इसके बाद नृत्य के लिये नीतीश कुमार एवं सेल्फ डिफेंस की प्रशिक्षक मोनी कुमारी को सम्मानित किया गया। मौके पर नगर उपाध्यक्ष श्रीओम सिंह, नगर सहमंत्री कोमल राज, लवली, ब्यूटी, पूजा, अंजली , अभिलाषा, स्नेहा, मेघा, खुशबू, सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद थी।