अपना कहलगांव के कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
श्री श्याम महोत्सव कार्यक्रम 2022 के मौके पर केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा अपना कहलगांव नामक संस्था के सदस्यों को रक्तदान, वस्त्रदान, मानवसेवा सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अनोखे प्यार सम्मान के लिए अपना कहलगाँव समाजिक ग्रुप के सभी सम्मानित सदस्यों की तरफ से केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की पूरी टीम के प्रति आभार व शुभकामनाएं
व्यक्त करते हुए अपना कहलगाँव के सदस्यों ने कहा कि यह संस्था रक्तदान-वस्त्रदान, मानवसेवा पहले भी अभी भी सामाजिक कार्यों में आगे रही है और आगे भी निरंतर सामाजिक कार्यों में बनी रहेगी।