ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में विश्व जल दिवस पर हुआ राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

नवगछिया में विश्व जल दिवस पर हुआ राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
नवगछिया स्थित राजेन्द्र कॉलोनी में विश्व जल दिवस के अवसर पर इंडियन केमिकल सोसाइटी के चेयरपर्सन डॉ अशोक कुमार झा के संयोजन में जल संरक्षण विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पीजी रसायनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डॉ विवेकानंद मिश्रा ने किया। जहां डॉ उषा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। 
इस मौके पर डॉ अशोक कुमार झा ने कहा कि जल के पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण द्वारा जल के प्रत्येक बूंद का बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग से ही सस्टेनेबल विकास हो सकता है। सचिव प्रो बिंदेश्वरी सिंह ने जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान वर्धमान विश्वविद्यालय के प्रो जगतपति, डॉ शैलेश, अंजना कुमारी, डॉ उज्जवल कुमार, डॉ सत्यांश, प्रो सुभाजित सिकंदर, प्रो एमपी साह ने भी अपने अपने विचार रखे।