ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

डॉक्टर आरके राणा के निधन की खबर से नवगछिया में फैली शोक की लहर

डॉक्टर आरके राणा के निधन की खबर से नवगछिया में फैली शोक की लहर 
खगड़िया क्षेत्र के पूर्व सांसद बिहार के पूर्व मंत्री डॉक्टर आरके राणा का बुधवार को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो जाने की खबर दोपहर लगभग 3:00 बजे नवगछिया में मिलते ही शोक की लहर फैल गई। इनके आकस्मिक निधन पर विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, मुरारी चिरानिया, मुकेश राणा, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार, राजद के पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार, कौशल जायसवाल, अभिनंदन यादव, पंकज टिबड़ेवाल सहित सैकड़ों लोगों ने उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। 
वहीं पूर्व सांसद डॉ आरके राणा के आकस्मिक निधन पर बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज के सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस महाविद्यालय के सचिव भी रहे थे इसलिए महाविद्यालय परिवार उनके आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है। मौके पर कॉलेज के सभी कर्मी भी मौजूद थे।
नवगछिया बाजार स्थित श्री गणेश कॉम्प्लेक्स में दर्जनों लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद श्री गणेश कॉम्प्लेक्स की सभी दुकानें सहित नवगछिया बाजार की कई दुकानें भी बंद हो गयी। वहीं भाजपा के नवगछिया जिला मंत्री मुकेश राणा ने बताया कि वे 75 वर्ष के थे। वे 1995 से 2004 तक गोपालपुर विधानसभा से दो बार विधायक और 1995 से 2001 तक भागलपुर जिला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं  2004 से 2009 तक खगड़िया लोक सभा से सासंद रहे हैं। वे अपने पीछे पत्नी नयना राणा, तीन पुत्र अमित राणा (पूर्व विधायक), गौरव राणा और सौरभ राणा सहित एक पुत्री छोड़ गए हैं। उन्होंने अपने समय में नवगछिया और इस्माइलपुर में कई अविस्मरणीय जनउपयोगी कार्य किया है, जिसे स्थानीय लोग कभी भूल नहीं पायेंगे।