एनटीपीसी में दी गई श्रम कानूनों की जानकारी
एनटीपीसी कर्मचारी विकास केंद्र में श्रम मंत्रालय के अधिकारियों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत श्रम कानूनों पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। सहायक श्रम आयुक्त अमन टोप्पो ने अधिकारियों व कर्मचारियों को श्रम कानून की जानकारी दी। ग्रेच्युटी, प्रिंसिपल एम्प्लायर, न्यूनतम मजदूरी, वेतन भुगतान अधिनियमों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इसके बाद सहायक श्रम आयुक्त ने कर्मचारियों के विभिन्न प्रश्नों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि देश के विकास में श्रमिकों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने एनटीपीसी कहलगांव द्वारा संविदा कर्मियों के लिए चलाये जा रहे श्रम कल्याण योजना की सराहना की। एजीएम मानव संसाधन अजय प्रसाद ने बताया कि एनटीपीसी निरंतर श्रम कल्याण योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित करती है।