ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चेम्बर का चुनाव हुआ सम्पन्न, बाजोरिया गुट के 15 और भिवानीवाला गुट के 8 ने मारी बाजी, एक परिणाम रुका

चेम्बर का चुनाव हुआ सम्पन्न, बाजोरिया गुट के 15 और भिवानीवाला गुट के 8 ने मारी बाजी, एक परिणाम रुका
भागलपुर। ईस्टर्न बिहार चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सोमवार को सम्पन्न हुए चुनाव के दौरान 82 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसके वोटों की गिनती देर रात तक पूरी हुई। इस दौरान बाजोरिया गुट के 15 और भिवानीवाला गुट के 8 प्रत्याशी निर्वाचित घोषित किये गए। यह जानकारी चुनाव अधिकारी गिरधारी लाल केजरीवाल ने देते हुए बताया कि 24वें स्थान के लिए पदम कुमार जैन को 421 मत मिले हैं, जबकि अरुण कुमार बाजोरिया को 420 मत मिले हैं। इसके बावजूद इन मतों की पुनर्मतगणना का अनुरोध किया गया है। इसलिए इनके मतों की पुनर्मतगणना 23 मार्च को की जायेगी। इसके बाद परिणाम घोषित किया जायेगा।

निर्वाचित प्रत्याशियों की सूची
एवं उनको मिले वोट

श्रवण कुमार बाजोरिया 619
पुनीत चौधरी  588
शरद कुमार सलारपुरिया 545
डॉ. पंकज टंडन 550
सुरेश कुमार मोहता.  522
प्रदीप कुमार जैन 524
नितेश संथालिया 520
बिनोद कुमार अग्रवाल 517
अजित कुमार जैन 509
आशीष कुमार सर्राफ 510
दीपक कुमार शर्मा. 461
सुमित कुमार जैन  452
संजय कुमार जैन   442
ओमप्रकाश कानोडिया 429
अनिल कुमार खेतान  427

अशोक भिवानीवाला. 572
बद्री प्रसाद छापोलिका 565
अनिल कुमार कड़ेल 516
जॉनी संथालिया 522
अभिषेक जैन 505
रोहित बाजोरिया 515
अमरनाथ गोयनका 492
अरुण कुमार चोखानी  475