ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

यह बजट दूरदर्शी और सर्वस्पर्शी है: विधायक पवन यादव

यह बजट दूरदर्शी और सर्वस्पर्शी है: विधायक पवन यादव
भाजपा विधायक पवन कुमार यादव ने आम बजट को देश को आत्मनिर्भर और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है। यह सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों का उत्थान, गंगा किनारे क्षेत्र में जैविक खेती को प्रोत्साहन, बैंकिंग सेक्टर, पोस्टल सर्विसेज एवं डिजिटल क्षेत्र के प्रावधानों का लाभ जनमानस को मिलेगा। वहीं, डिजिटल करेंसी लॉन्च करने का ऐलान क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला कदम है। कुल मिलाकर उन्होंने आम बजट को दूरदर्शी और सर्वस्पर्शी बताया है।