सीए की परीक्षा में बाजी मारने वालों को मिल रही है बधाइयां और शुभकामनाएं
राजेश कानोडिया, नवगछिया (भागलपुर)। एक ओर जहां सूरत के कपड़ा व्यवसाई चौथमल बेरीवाला की बेटी राधिका बेरीवाला ने सीए की परीक्षा के दौरान ऑल इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे राजस्थान और मारवाड़ी समाज को गौरवान्वित किया है। वहीं नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन झंडापुर शाखा के अध्यक्ष सह बिहपुर आलियाबाद झंडापुर के पूर्व उप सरपंच संजय डोकानिया व मध्य विद्यालय सतियारा की शिक्षिका अरुणा कुमारी के बड़े पुत्र मोहित डोकानिया सहित नवगछिया के स्व टोरमल टिबड़ेवाल की पोती सह प्रमोद टिबड़ेवाल की बेटी सोनल टिबड़ेवाल ने भी सीए की परीक्षा में बाजी मारी है। मोहित और सोनल के सीए बनने से पूरे नवगछिया अनुमंडल के व्यवसाय जगत में खुशी का माहौल है।बता दें कि आलियाबाद झंडापुर के मोहित को और नवगछिया की सोनल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसे लेकर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रादेशिक अध्यक्ष महेश जालान, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के भागलपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष विनोद केजरीवाल, सचिव दयाराम चौधरी तथा नवगछिया शाखा अध्यक्ष दिनेश सराफ, खरीक शाखा अध्यक्ष प्रदीप जैन, संजय जैन, लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, पवन सर्राफ, अजय रुंगटा, डॉक्टर बीएल चौधरी, डॉ एके केजरीवाल, कोषाध्यक्ष विनोद चिरानिया, संतोष जादूका, श्रीगोपाल गौशाला के सचिव रामप्रकाश रुंगटा, पत्रकार राजेश कनोडिया सहित नवगछिया के सीए श्रुति रुंगटा, प्रतीक खेमका, नवीन केजरीवाल, राहुल चिरानिया, समाजसेवी प्रमोद केडिया सहित सैकड़ों लोगों ने मोहित डोकानिया और सोनल टिबड़ेवाल को बधाई दी है।
बता दें कि सोनल टिबड़ेवाल के पिता प्रमोद टिबड़ेवाल पंजाब नेशनल बैंक मोतिहारी में मुख्य प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। माता सुनीता टिबड़ेवाल गृहणी हैं। सोनल की बड़ी बहन शिप्रा मोदी और जीजा अमित मोदी भी सीए हैं। भाई रोहन टिबड़ेवाल पिलानी से बीटेक कर वेल्स फ़ारगो कंपनी में कार्यरत है।