ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

स्टेशन के प्रवेश द्वार पर बीडियां पी पीकर यात्रियों को डराता रहा युवक, नदारद रही पुलिस

स्टेशन के प्रवेश द्वार पर बीडियां पी पीकर यात्रियों को डराता रहा युवक, नदारद रही पुलिस
पूर्व मध्य रेल के नवगछिया स्टेशन स्थित प्रवेश द्वार पर एक युवक बैठकर लगातार बीड़ियां पी पीकर डरावनी हरकतें कर यात्रियों को डराता रहाम जिससे ट्रेनों की टिकट लेने तथा ट्रेनों की जानकारी प्राप्त करने पूछताछ खिड़की तक जाने में यात्री काफी डर रहे थे। कारण कि दोनों कार्यालय के बीच रास्ते में ही उक्त युवक बीड़ियां पी पीकर डरावनी हरकतें कर रहा था। काफी देर तक जब कोई पुलिसकर्मी नहीं आया तो एक यात्री ने ही बड़ी हिम्मत कर उसे रेल परिसर से बाहर किया, तो अन्य यात्रियों को राहत मिली। लेकिन काफी देर तक स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार तथा बुकिंग कार्यालय और पूछताछ कार्यालय के सामने बीड़ी पी कर युवक की डरावनी हरकत से लोग डरते रहे। जहां यात्रियों की सुरक्षा में लगी नवगछिया स्टेशन की पुलिस नदारद रही।