ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

इंटर की परीक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने लिया सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा

इंटर की परीक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने लिया सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा

नवगछिया (भागलपुर)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 1 फरवरी से ली जाने वाली इंटर की परीक्षा को लेकर नवगछिया में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों में छात्रों के बैठने की व्यवस्था नए तरीके से बेंच पर 2-1-2-1 करके की जा रही है। इन्हीं सब व्यवस्थाओं का नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर जा जाकर जायजा लिया। मौके पर ही केंद्र अधीक्षकों को कई आवश्यक निर्देश भी दिया।