ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के द्वारा भागलपुर जंक्शन पर किया गया कंबल वितरण

केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के द्वारा भागलपुर जंक्शन पर किया गया कंबल वितरण 
भागलपुर। मकर संक्रांति के उपलक्ष पर शुक्रवार को स्वर्गीय छेदीलाल, मेघराज, जय लाल खेतान की स्मृति में केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के द्वारा भागलपुर जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी एवं रेल प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में कुली, मोची अन्य लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। 
इस कार्यक्रम में आरपीएफ प्रभारी रणधीर कुमार, जीआरपी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, स्टेशन अधीक्षक राजीव शंकर, संस्था के राष्ट्र अध्यक्ष विष्णु खेतान, मनोज बुधिया, समाजसेवी दीपक खेतान, राजेश टंडन, रंजीत शिवानी वाला, रोशन सिन्हा, सुमित कुमार, रवि चिरानिया, प्रकाश गोयनका इत्यादि समाजसेवी लोग मौजूद थे।