ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नामांकन को लेकर छात्र पहुंचे विश्वविद्यालय, कहा- हो रहा है खिलवाड़

नामांकन को लेकर छात्र पहुंचे विश्वविद्यालय, कहा- हो रहा है खिलवाड़
स्नातक पार्ट वन में नामांकन को लेकर गुरुवार को कई छात्र-छात्राएं तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय पहुंचे थे। जहां डीएसडब्ल्यू से मिल कर नामांकन प्रक्रिया के शुरू होने की जानकारी ली, लेकिन अधिकारी छात्रों को स्पष्ट बोलने से बच रहे थे। सिर्फ इंतजार करने का आश्वासन दे रहे थे। छात्र आमोद कुमार, संकीत कुमार, काजल, अंकुर कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन नामांकन के नाम पर छात्रों से खिलवाड़ कर रहा है। पिछले दो दिनों से हमलोग विश्वविद्यालय आ रहे हैं। अधिकारी यह नहीं बता पा रहे है कि नामांकन की बची प्रक्रिया कब शुरू होगी।
नामांकन कमेटी के संयोजक सह डीएसडब्ल्यू प्रो राम प्रवेश सिंह ने कहा कि एजेंसी को बकाया भुगतान से जुड़ी फाइल पर बची प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जायेगा। प्रयास किया जा रहा है कि मंगलवार तक एजेंसी को नौ लाख 90 हजार का बकाया भुगतान किया जा सके।